Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मतदाता सूची पर बारीकी से ध्यान रखें सपा कार्यकर्ता- अफजाल अंसारी

मतदाता सूची पर बारीकी से ध्यान रखें सपा कार्यकर्ता- अफजाल अंसारी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के जखनियां विधान सभा का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं पार्टी के गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अफजाल अंसारी का स्वागत समारोह जखनियां विधान सभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू की अध्यक्षता में पुर्व विधायक त्रिवेणी राम के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम और विधान सभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने माल्यार्पण कर अफजाल अंसारी का भव्य स्वागत किया और पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प भी लिया। अफजाल अंसारी ने अपने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओ से अपने बूथ पर मुस्तैद रहने और मतदाता सूची पर बारीक नजर रखने की हिदायत दिया।उन्होंने कार्यकर्ताओ की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बहादुर फौज किसी  दूसरे दल के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई काफी गंभीर है क्योंकि हमारा सामना छद्म और झूठ की राजनीति करने वाली भाजपा से है। भाजपा की नैतिकता मर चुकी है चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।इसलिए इसकी साजिशों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। चुनाव  लड़ने से रोकने के लिए हमें भाजपा ने कोई कोर कसर नहीं उठा रक्खा लेकिन अदालत ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। आज उन्हें हमारे खिलाफ लड़ाने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहा है। उन्होंने तथाकथित एक माफिया का नाम लेते हुए कहा कि बड़ी चर्चा है हमारे खिलाफ  उन्हें उतारने की। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा जिसे चाहे हमारे खिलाफ उतार ले हम गाजीपुर की जनता और हनुमान सरीखे अपने कार्यकर्ताओं के बल पर धूल चटाने का काम करुंगा। उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता,बेरोजगार नौजवान भाजपा सरकार की जनविरोधी,तानाशाही नीतियों,वादाखिलाफी और मनमाने लिए जा रहे फैसले के चलते बेचैन हैं । उन्होंने कहा कि आजीवन गरीबों की लड़ाई लड़ता रहा हूं,उनके लिए हमेशा जान की परवाह किए बिना जालिमों से  लड़ता रहा हूं। गरीबों के सम्मान के लिए मैं हर कुर्बानी देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि आज देश प्रदेश का नौजवान हताश है। आये दिन पेपरलीक होने के चलते बेरोजगार नौजवान डिग्रियां फूंक आत्महत्या कर रहा है और योगी सरकार इंडिया शाइनिंग का नारा दे रही है। उन्होंने कहा कि जो सरकार सकुशल प्रतियोगी परीक्षायें सम्पन्न नही करा पा रही है वह प्रदेश कैसे चलायेगी? उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा अबकी बार चार सौ पार और प्रदेश में 80 में 80 सीटों पर जीत के दावों को खोखला और जमीनी हकीकत से बहुत दूर बताया। उन्होंने कहा भाजपा हताशा के दौर से गुजर रही है , वह हार नजदीक देखकर दूसरे दलों को तोड़ने फोड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कर्ज में है। 2014 तक इस देश पर 49लाख करोड़ का कर्ज था जो आज बढ़कर  205लाख करोड़ हो गया है,इसके बावजूद यह सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पुर्व विधायक त्रिवेणी राम, आमिर अली ,मार्कंडेय यादव,रामबचन यादव, धर्मदेव यादव ,चन्द्रिका यादव, मदन यादव,राजाराम यादव, जमुना यादव,आत्मा यादव, भानु यादव,निशा कन्नौजियां, लल्लन राम ,लालजी राम,जयराम यादव, उपेन्द्र कुशवाहा,दिनेश राजभर,ताहिर हुसैन,हेसामुद्दीन,साहेब यादव, रंगीला यादव, जोखल अंसारी,,वजीर भारती,यशपाल यादव, अभिषेक कुशवाहा,पप्पू मौर्य, शम्भू यादव, आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन पुर्व प्रमुख गरीब राम ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

बुद्ध वंश ने किया गाजीपुर का नाम रौशन, पैथोलॉजी ओलम्पियाड 2025 में जीता स्वर्ण पदक

गाजीपुर। पैथोलॉजी ओलम्पियाड 2025 के स्वर्ण पदक विजेता बुद्ध बंश के रविवार को गाजीपुर सिटी …