Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर के ग्रामीण अंचलो में कार्यकर्ताओ ने किया नवनिर्वाचित राज्‍यसभा सदस्‍य संगीता बलवंत का भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर के ग्रामीण अंचलो में कार्यकर्ताओ ने किया नवनिर्वाचित राज्‍यसभा सदस्‍य संगीता बलवंत का भव्‍य स्‍वागत

गाजीपुर। डा संगीता बलवंत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष रामतेज पांडेय,जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय तथा मंडल अध्यक्ष श्यामकुंवर मौर्य के नेतृत्व में जिले की सीमा मे प्रवेश करने पर खानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे से स्वागत अभिनन्दन किया। बिहारीगंज डगरा जौहरगंज में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर के नेतृत्व में तथा सैदपुर मे नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला सोनकर, पंकज सिंह चंचल,पूर्व विधायक भोनु सोनकर, मंडल अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य डा संगीता बलवंत का स्वागत किया। जहां डा संगीता बलवंत ने पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनता का अभिवादन ग्रहण किया। तथा रास्ते में पियरी, देवकली, पहाड़पुर में मंडल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह, रामधीरज शास्त्री मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में नन्दगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष विनीत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिन्द, मयंक जायसवाल,इन्द्रदेव प्रजापति जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा आदि बनगांवा मोड़ पर करंडा मंडल अध्यक्ष उमेश दुबे,अवधेश दुबे, मनोज सिंह युवा मोर्चा, नेमा सिंह पूर्व प्रधान आदि सहेड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, तेज बहादुर सिंह, मुरली कुशवाहा,उदय प्रताप सिंह आदि के नेतृत्व में स्वागत अभिनन्दन किया गया। तथा महाराजगंज पेट्रोल टंकी पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ,अभिनव सिंन्हा, सरिता अग्रवाल, पप्पू सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डा संगीता बलवंत का स्वागत तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिनन्दन किया सपना सिंह ने गले लगा कर अभिनन्दन किया। नगर में भी कलौता चौराहा, पीरनगर चौराहा, शास्त्री नगर सहित अन्य जगहों पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।डा संगीता बलवंत ने मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के आदमकद प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मई से शुरू

गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाज़ीपुर में स्नातक प्रथम वर्ष- बीए /बीएससी फर्स्ट सेमेस्टर में …