Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गांव चलो अभियान से भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद- राज्‍यमंत्री गिरीश चंद्र यादव

गांव चलो अभियान से भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद- राज्‍यमंत्री गिरीश चंद्र यादव

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी शक्ति केन्द्र पियरी के तत्वाधान मे गांव चलो अभियान के तहत जन चॊपाल आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ प्र के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि  बूथ सशक्तिकरण के माध्यम मे गांव चलो अभियान, विकसित भारत संकल्प यात्रा, लाभार्थी सम्पर्क आदि के माध्यम से पार्टी ने चुनाव का शंखनाद कर दिया है,और भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर सहित उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से चुनाव जीत कर परचम लहराने जा रही है। विपक्षी गठबंधन चुनाव से पहले बुरी तरह बिखर गया हॆ। विपक्ष लगातार भाजपा को रोकने के प्रयास में है लेकिन भाजपा को रोक सके  किसी भी विपक्षी राजनैतिक दल में ताकत नहीं है।जन चॊपाल मे  के० पी० गुप्ता,पुनवासी राम,महेश बिन्द,मनोज कुमार बिन्द ,मो० अनवर खांन,जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह,तेरसू यादव,गुरुप्रसाद गुप्ता,राजेश जायसवाल, सनाउल्लाह शन्ने,अखिलेश सिंह,दयाशंकर पाण्डेय,अखिलेश कुशवाहा,राजेश गुप्ता,सूर्यदेव राय,कृपाशंकर कुशवाहा,रामधीरज शास्त्री,सतेन्द्र सिंह, ,अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवपूजन राम व  संचालन मण्डल अध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …