गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में चल रही पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के क्रम में बुधवार को पूर्वान्ह 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक की पाली में बी.एड. तृतीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को अन्य 20 बी.एड. महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बी.एड. तृतीय सेमेस्टर प्रथम प्रश्न- पत्र की परीक्षा संपन्न हुई, जिसमें पंजीकृत 1792 परीक्षार्थियों में 1766 उपस्थित एवं 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। आन्तरिक उड़ाका दल द्वारा विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की सूचिता एवं पारदर्शिता को लेकर प्रवेश द्वार एवं परीक्षा कक्ष में चक्रमण करते हुए सघन तलाशी ली गई। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विभाग, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संपर्क में है। सूचिता एवं पारदर्शिता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय परिसर के गेट से घुसते समय छात्र-छात्राओं को किसी भी तरीके के किसी अनुचित साधन का प्रयोग न करने की हिदायत दी जा रही है। नकल करते पकड़े गए विद्यार्थियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के दिशा निर्देश के क्रम में आवश्यक कार्यवाही भी की जा रही है। आंतरिक उड़का दल के सदस्य के रूप में चीफ प्रॉक्टर प्रोफे०(डॉ०) एस. डी. सिंह परिहार, प्रोफे० (डॉ०) एस.एन. सिंह, प्रोफे० (डॉ०) अरूण कुमार यादव, डॉ० रामदुलारे, आर.पी.सिंह, डॉक्टर शिप्रा श्रीवास्तवा आदि उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..