Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / देश में है अघोषित आपातकाल- तहसीन अहमद

देश में है अघोषित आपातकाल- तहसीन अहमद

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर दिनांक 26 जनवरी से चल रहे पीडीए पखवाड़े के तहत जमानियां विधासभा के गायघाट ,सदर विधान सभा के महाराजगंज ,जखनियां विधान सभा के सादात गांव में आयोजित हुई। महाराजगंज में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए  सदर विधान सभा के महाराजगंज में आयोजित जनपंचायत को संबोधित करते हुए तहसीन अहमद ने  देश‌के राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने भाजपा राज की तुलना आपातकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरजेंसी के दौरान सारे राजनीतिज्ञों को जेल में डाल दिया गया था ठीक उसी तरह आज की मोदी -योगी सरकार सीबीआई,ईडी का ग़लत इस्तेमाल करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में डाल रही है। इमरजेंसी के दौरान भी प्रेस पर भी सेंसरशिप लागू थी ठीक उसी तरह आज भी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकारों को जेलों में डाला जा रहा है।  जिन प्रदेशों की सरकारें मोदी जी के  पूंजीपति मित्रों की मदद नहीं कर रही है वहां की सरकारों को भाजपा गिराने की साजिश रच रही है।उन्होंने कहा कि देश में बहुत ही खौफनाक मंजर है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और मोदी जी किस स्तर तक नीचे जा सकते हैं इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। भाजपा लगातार नफरत और घृणा की राजनीति कर रही है। वह विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। भाजपा सरकार का जनता की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। रह सरकार पूरे कार्यकाल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है। इन जनपंचायतों में मुख्य रूप से खेदन यादव, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव अशोक कुमारबिंद, रमेश यादव, जगत मोहन बिंद, जै हिंद यादव, गोवर्धन यादव, अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, गोविंद यादव आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

फुल्लनपुर गाजीपुर के चर्चित भूमि विवाद का सुखद अंत

गाजीपुर। जब लगन एवं मन से कार्य करने की ठान ली जाए तो बड़े से …