गाजीपुर। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत कौशल विकास मिशन, गाजीपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय आई0टी0आई0, गाजीपुर परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं क्वैस कार्पोरेशन, एडेक्को प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर जॉब सीकर्स स्टाप द्वारा डिक्सन, पैजेट, मिकुनी हेतु चयन सहित कुल 08 कम्पनियों द्वारा ट्रेनी, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, इलेक्ट्रानिक मैनूफक्चैरिंग, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 590 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 208 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंर्तराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर एसआईआईसी वाराणसी द्वारा उक्त स्कूल परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें इज़राइल, दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 194 अभ्यर्थियों काSIIC वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 48 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 33 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु एसआईआईसीए वाराणसी सेन्टर पर काल किया जायेगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..