Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में कक्षा 6 व 9 में निशुल्‍क पठन-पाठन के लिए आवेदन जारी

अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी में कक्षा 6 व 9 में निशुल्‍क पठन-पाठन के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर! मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय, ग्राम-करसड़ा, तहसील-राजातालाब, जिला-वाराणसी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत ऐसे अद्यतनीकृत रूप से विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो पंजीयन के उपरांत दिनांक 31.12.2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होंगे। कोरोना काल में निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग, लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे आवेदन हेतु पात्र होगें। कक्षा-6 में 140 (70 बालक एवं 70 बालिका) एवं कक्षा-9 में 140 (70 बालक एवं 70 बालिका) अर्थात कुल-280 बालक/बालिकाओं का चयन किया जाना है। प्रवेश परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों के ऑफलाइन आवेदनपत्र आमंत्रित हैं। आवेदनपत्र किसी भी सामान्य कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक अंतिम तिथि से पूर्व कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, गाजीपुर से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदनपत्र अंतंदंेपण्दपबण्पद वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। पूर्ण रूप से भरे आवेदनपत्र समस्त संलग्नकों सहित दिनांक 08.02.2024 की सायं 05ः00 बजे तक कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, गाजीपुर में जमा कराये जा सकते हैं। पात्रता-1 अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म दिनांक 01.05.2012 से पहले और दिनांक 31.07.2014 (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नहीं होना चाहिये एवं कक्षा-9 के लिए प्रवेश पाने के पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म दिनांक 01.05.2009 से पहले एवं दिनांक 31.07.2011 (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नहीं होना चाहिये। यह अनुसूचित जाति (एस0सी0), अनुसूचित जनजाति (एस0टी0) और अन्य पिछड़ावर्ग (ओ0बी0सी0) सहित सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होगा। ऐसे निर्माण श्रमिक, जो पंजीयन के उपरांत दिनांक 31.12.2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके अधिकतम 02 बच्चे। अनाथ श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार-वह बच्चे जो कोविड से अनाथ हुऐ हैं, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) हेतु ऐसे पात्र कक्षा-6 के लिए जिनकी जन्मतिथि 01.05.2012 से पहले और दिनांक  31.07.2014 (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नहीं होना चाहिये एवं कक्षा-9 के लिए प्रवेश पाने के पाने के इच्छुक उम्मीदवार का जन्म दिनांक 01.05.2009 से पहले एवं दिनांक 31.07.2011 (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नहीं होना चाहिये। 4-अनु0जाति/जन जाति एवं अन्य पिछड़ावर्ग व दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षण नियमानुसार देय होगा। 5-दिव्यांग बच्चों के लिए प्रवेश परीक्षा में 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। नोटः-1 आवेदन पत्र के साथ जन्म प्रमाणपत्र आरक्षित श्रेणी के आवेदकों के लिए जाति प्रमाणपत्र, दिव्यांगता की स्थिति में दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, लेबर कार्ड की प्रति एवं छः पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र दिनांक 10.02.2024 तक उपलब्ध कराये जायेंगे। अभ्यर्थियों को दिनांक 15.02.2024 तक प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, गाजीपुर से डुप्लीकेट प्रति प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम कार्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जायेगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथिः- दिनांक 08.02.2024 समय अपराह्न 05ः00 बजे तक। परीक्षाः- प्रवेश परीक्षा दिनांक 17.02.2024 समय 11 बजे से अपराह्न 01ः00 बजे तक। प्रश्नपत्र प्रणालीः- चयन परीक्षा अवधि 02 घण्टे की होगी। कक्षा-6 के लिए प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंक गणित परीक्षण एवं भाषा परीक्षण के कुल-80 प्रश्न होंगे, जो कुल-100 अंकों के होंगे तथा कक्षा-9 के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित एवं विज्ञान के प्रश्न होंगे, जो कुल-100 अंकों के होंगे। प्रश्न केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। दिव्यांग बच्चों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा। किसी भी प्रकार की समस्या/सहयोग हेतु कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, सिकन्दरपुर मोड़, शास्त्रीनगर, गाजीपुर में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …