गाजीपुर। सुल्तानपुर जिले में UPBBFA द्वारा दिनांक 28/01/24 को आयोजित मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियन शिप में गाजीपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीत लिए,गाजीपुर के बॉडी बिल्डर राहुल सोनकर 60 kg भार वर्ग में सिल्वर मेडल, गौरव कुमार वर्मा 75kg भार वर्ग में कांस्य पदक, पीर आजम अंसारी 65kg भार वर्ग में कांस्य पदक, संदीप कुमार 85 kg भार वर्ग में पांचवा स्थान प्राप्त कर गाजीपुर का गौरव बढ़ाया, टीम के वापस आगमन पर डिस्टिक बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस ऐशो द्वारा खिलाड़ियों के साथ साथ टीम मैनेजर श्री मनीष कुमार का भव्य स्वागत किया गया, स्वागत समारोह के अवसर पर ऐशो के मुख्य संरक्षक डा राजकुमार चौबे, अध्यक्ष ऐनुल हक, उपाध्यक्ष पुनीत सिंघल,जॉइन्ट सेकेरेट्री अरविंद शर्मा (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पावरलिफ्टिंग), कोषाध्यक्ष अमित सैनी,के साथ साथ इखलाक खान, सदस्य समीर राय, नित्यानंद राय, सुरेश जी एवमं आशीष जी उपस्थित थे। स्वागत समारोह का संचालन संस्था के जॉइन्ट सेकेरेट्री अरविंद शर्मा जी ने किया एवम सभी खिलाड़ियों का स्वागत संस्था के मुख्य संरक्षक डा राजकुमार चौबे एवमं अध्यक्ष ऐनुल हक जी ने किया शेष पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की और आने वाले मिस्टर गाजीपुर प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारियों में लग जाये।
Home / ग़ाज़ीपुर / मिस्टर यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियन शिप में गाजीपुर के खिलाडि़यो का शानदार प्रदर्शन, जीते 4 पदक
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..