Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवाबगंज बूथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवाबगंज बूथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 109 वें संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी बुथों पर सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने गाजीपुर सदर विधानसभा के बूथ संख्या 238,कम्पोजिट स्कूल नबाबगंज उत्तरी छोर पर मन की बात को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए यह स्वर्णिम और गौरवशाली समय चल रहा है।और हम सभी देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारी सहभागिता से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समृद्ध और सशक्त भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर अविनाश सिंह,बूथ अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा,महाबल,मंगल यादव, संजय कुशवाहा, गौतम कुमार,सुनीता देवी, इन्द्रवती देवी उपस्थित रही। लोकसभा संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने सैदपुर विधानसभा के बूथ संख्या 232 हथौड़ा मे रहकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 109वें संस्करण को पूर्व विधायक विरेंद्र सिंह के साथ सुना।उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता से सर्वांगीण विकास कि दिशा में चल रहे काम के मजबुती के लिए हम सरकार का समर्थन करे यह हमारा नैतिक दायित्व है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मोदी जी के मन की बात का 109 वा एपिसोड  विधानसभा सैदपुर के देवकली मंडल में बूथ संख्या 394 कटघरा के बूथ समिति सदस्यों के साथ सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेज गति से विकास  हो रहा है। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने सदर विधानसभा के स्वामी विवेकानंद बूथ पर मन की बात सुना। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने सदर विधानसभा के बूथ संख्या 134 पर, लोकसभा विस्तारक रवि प्रकाश ने सेमरा चक फ़ैज़ में मंडल अध्यक्ष गोपाल राय के आवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्तार अंसारी था देश का सबसे बड़ा माफिया, सपा प्रत्याशी का बयान निंदनीय- आशुतोष राय

गाजीपुर। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष आशुतोष राय ने पत्रकारो को बताया कि मुख्‍तार अंसारी …