गाजीपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त डालिम्स सनबीम स्कूल,गांधीनगर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में निर्देशक हर्ष राय ने ध्वजारोहण किया, तथा इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गान गाया l फिर विद्यार्थियों में रिद्धि,सौम्या, खुशी सुधा, शिवांगी लवली, गरिमा,अनुष्का,दिव्यान्शी, नैन्शी,पूजा, प्रगति ,रोशनी ने एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया l निदेशक हर्ष राय ने गणतंत्र दिवस के महत्व और इसके उपयोग को सविस्तार बताया l अंत मे प्रधानाचार्या डॉ.प्रेरणा राय ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया l इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित राय, नरेंद्र राय,जोखन यादव, नेहा राय,रितेश राय ,ओंकार तिवारी, अंजनी पांडे, विनोद शर्मा, विनय राय, अभिषेक सिंह, दुर्गेश सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, रामनारायण राय,सुशील राय, आशुतोष यादव, दिनेश राय, सुनील मिश्रा, शुभम कुशवाहा,नेहा राय, अंजलि राय, सीमा तिवारी, ऋतु यादव, श्वेता यादव, पूजा सिंह, प्रतिमा तिवारी, आरती सिंह, रागिनी पांडे, निधि राय रोजी खातून, इत्यादि लोग उपस्थित रहेl
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..