गाजीपुर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के समय जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सैदपुर के बभनौली के शंकर जी के मंदिर में 51 किलो लड्डू चढ़ाकर रामभक्तो में प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने भैरवपुर के हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल भण्डारा का आयोजन किया जिसमें हजारो क्षेत्रवासियो ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि आज सभी हिंदुओ के लिए शुभ और ऐतिहासिक दिन है। वर्षो संघर्ष के बाद आज अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण में करोड़ो हिंदुओ सहित उन सभी धर्म और जातियो के लिए आस्था का विषय है जिन्हे आदिकाल से सनातनी परंपरा से विश्वास और श्रद्धा है। यह मंदिर भारत के सभी जातियो, पंथो, एवं धर्मो को जोड़कर सभी भारतियो को प्रेम की माला में गुंथने का कार्य करेगा। श्रीराम लला का मंदिर विश्व में आपसी एकता, समन्वय, आस्था, मर्यादा एवं स्वाभिमान स्थापित करने का संदेश देगा।
Home / ग़ाज़ीपुर / रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गाजीपुर ने शंकर जी के मंदिर में चढ़ाये 51 किलो लड्डू, हनुमान मंदिर पर कराया विशाल भण्डारा
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
साबिर अली आईटीआई जखनियां में छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बोले आमिर अली- शिक्षक और छात्रो के मेहनत का परिणाम है सफलता
गाजीपुर। साबिर अली आई टी आई जखनियां में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..