गाजीपुर । हिंदू पी.जी. कॉलेज जमानियां के पूर्व महामंत्री व युवा समाजसेवी अनिल यादव “महूजी” अपने दर्जनों समर्थकों के साथ निषाद पार्टी के मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जी के सानिध्य में निषाद पार्टी में शामिल हुए श्री संजय निषाद जी ने बताया ऐसे युवा कर्मठ जुझारू नौजवानों को हमारी पार्टी सदैव स्वागत करती है खासतौर पर अनिल जैसे होनहार छात्र नेता का हमारी पार्टी में शामिल होना चंदौली के नौजवानों को जोड़ने में अहम कड़ी साबित होगा। निषाद पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतो पर काम करती है। उक्त अवसर पर छात्र नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जी को प्रभु श्री राम जी के स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया व पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ता प्रमोद यादव, अरुण यादव, सतेंद्र यादव, अभिषेक यादव, सूरज यादव, इंद्रदेव यादव, मुकेश यादव, ज्ञानचंद राम, सतीश राम, बृज मोहन निषाद, रोहित निषाद, रामअवध निषाद, सुरेश बिंद, अमर केस बिंद, सनी बिंद शामिल हुए। इस कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (छत्रिय प्रकोष्ठ) चंदन सिंह मंटू,जिलाध्यक्ष अरविंद निषाद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा शिवकुमारी निषाद व पार्टी के समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..