Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत विकास परिषद के सदस्यों ने निकाली प्रभात फेरी

भारत विकास परिषद के सदस्यों ने निकाली प्रभात फेरी

गाजीपुर। भारत विकास परिषद के सदस्यों एवं चंदन नगर मिश्रौलिया के निवासियों के सहयोग से श्री भक्त माली आश्रम हनुमान मंदिर जल निगम रोड रौज़ा से आज प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या  में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और कल होने वाले श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए नगर परिक्रमा कर जागरण किया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद से अनिल कुमार उपाध्याय, श्रीमती निरूपमा उपाध्याय, श्रीमती अनीता तिवारी, रेनू राय, दयाशंकर तिवारी, दुर्गेश, नीलम चतुर्वेदी, प्रहलाद , भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण बिहारी राय, कैलाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र सिंह ,राणा सिंह, विजय नारायण राय, संजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। परिक्रमा की समाप्ति पर मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित रविंद्र पांडे ने तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया एवं प्रसाद वितरित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …