गाजीपुर।श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पुर्व चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में आज शुक्रवार को शीतला माता मंदिर, रौजा एवं मिश्र बाजार स्थित भगवान शंकर जी के मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय तथा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के द्वारा साफ सफाई किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश और जनता के समृद्धि में स्वच्छता को स्वीकार किया है।और सरकार की यह स्वीकारोक्ति देश के लोगों में जनांदोलन बन चुका है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जो संघर्ष किया आज वह फलीभूत हो लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा।इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ,अजय कुशवाहा अभिनव सिंह छोटू , विजय सिंह, अनिल वर्मा, सतीश राय ,आलोक तिवारी, संतोष पाठक, गिरीश जट्टी, दीपक जायसवाल, आनंद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता में भाग लिया ।
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने नगर के मंदिरो में किया साफ-सफाई, बोले-स्वच्छता अभियान बना जन-जन का अभियान
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..