Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाज़ीपुर में अनाम बाबा की समाधि स्‍थल का किया गया साफ-सफाई

महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाज़ीपुर में अनाम बाबा की समाधि स्‍थल का किया गया साफ-सफाई

गाजीपुर। महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा गाज़ीपुर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने के दृष्टिगत सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में सबसे पहले महाविद्यालय में स्थित अनाम बाबा समाधि स्थल की साफ सफाई की गई उसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा एवं आसपास के प्रांगण की सफाई की गई तत्पश्चात विमल सरोवर की विधिवत साफ सफाई की गई। सफाई का यह विशेष अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश कुमार जायसवाल के कुशल नेतृत्व एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार सिंह एवं डॉक्टर संजीव सेन सिंह की उपस्थिति में हुआ। सफाई के इस विशेष अभियान में महाविद्यालय के प्रोफेसर संजय कुमार , डॉक्टर सर्वेश्वर सिंह डॉक्टर धर्मेंद्र मौर्य डॉक्टर अखिलेश सिंह डॉक्टर सुनील सिंह जगदीश भारती अमित सिंह ,दिलीप सिंह,शशिकांत सिंह हेमराज सिंह शेखावत अली हरिकेश कुमार जितेंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह जयप्रकाश यादव अकबर,रिजवान ,रविसहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहे। यह संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले संपन्न किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …