Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हो रहा है सर्वांगिण विकास- सपना सिंह

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का हो रहा है सर्वांगिण विकास- सपना सिंह

गाजीपुर।  स्वतंत्रता संग्राम के जनजाति जन नायक भगवान विरसा मुंडा की जयन्ति 15 नवम्बर से पुरे देश में शुरू विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आज देवकली ब्लाक के शिकारपुर ग्राम पंचायत में उच्चतर प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर पर आयोजित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन सभ्यता,संस्कृति के साथ ही देश के सर्वांगीण विकास तेज गति से हुआ है। और आज उसी तेज गति के सर्वांगीण विकास का परिणाम है कि देश विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक समृद्धि के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा तरह तरह से प्रयास किया जा रहा है,कानून व्यवस्था को मजबूत किया गया और देश के सैनिकों के  मनोबल को बढ़ावा मिला की हमारे सैनिक दुश्मन के घर में घुसकर मार करने और सुरक्षित लौटने मे समर्थ हुए है। जिला मंत्री सुरेश बिंद ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश प्रदेश में समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति को समाजिक सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि जिस गति से विगत नौ वर्षों में देश की विकट समस्याओं का समाधान हुआ।देश मे अंदर तक जड़ हो चुके भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का प्रयास हुआ, जिससे देश के समग्र विकास की गति तेज हुई है और देश के राजनीति में जो अविश्वास का भाव था वह मोदी नाम से विश्वास की गारंटी के साथ मजबूत हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। जन सुविधाओं से सम्बंधित विभागो के स्थापित पटलों पर योजनाओं के लाभ से वंचित पात्रों का पंजीकरण किया गया । मौके  से लाभार्थियों में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया जिसमें उज्वला गैस के लाभार्थियों में कनेक्शन  तथा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि सपना सिंह ने उपस्थित विशाल जन समूह को देश के विकास के लिए नैतिक मूल्यों की श्पथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, पुर्व जिला उपाध्यक्ष सोमारु चौहान, मुरली कुशवाहा,संजय बिंद प्रधान,अनुप गुप्ता प्रधान, संजय कुमार प्रधान, कमलेश गुप्ता, काशी चौहान,उदय प्रताप सिंह तथा नोडल अधिकारी आंचल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम जी बलवंत तथा संचालन मनोज बिंद ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …