गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा के नगवा उर्फ नवापुरा में बेसो नदी पर पुल निर्माण चालू कराने के लिए अनिश्चितकालीन धरना दे रहे ग्रामीणो से धरना स्थल पर मुहम्मदाबाद के विधायक मन्नू अंसारी मिलें। ग्रामवासियो ने बताया कि नगवा उर्फ नवापुरा गांव में जनहित को देखते हुए पुल निर्माण के लिए ग्रामीणो ने जमीन दिया है, पुल का निर्माण ठेकेदार द्वारा चालू कराया गया इसके कुछ दबंगो ने पुल का निर्माण कार्य रूकवा दिया। उन्होने कहा कि यह निर्माण हमारे जमीन में हो रहा है जबकि पुल का निर्माण हनुमान यादव पुत्र स्व. ब्रहमदेव सिंह यादव निवासी नगवा नवापुरा मुहम्मदाबाद के जमीन में हो रहा है। जिसके चलते पुल का निर्माण रूक गया, हमने इस घटना की जानकारी प्रार्थना पत्र के जरिए जिलाधिकारी को दी लेकिन नतीजा कुछ नही निकला। इसलिए सभी ग्रामवासी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे है। विधायक मन्नू अंसारी ने पूर्वांचल न्यूज डॉट काम को बताया कि इस पुल के निर्माण के संदर्भ में हम उच्च अधिकारी से बात करेगें, अगर बात नही बनी तो यह मामला विधानसभा में उठेगा।
Home / ग़ाज़ीपुर / पुल के निर्माण के लिए धरना दे रहें ग्रामवासियो से मिलें मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, बोले-विधानसभा में उठेगा यह मामला
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..