गाजीपुर! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर स्वयच्छथता अभियान के तहत मंगलवार को गोलाघाट में स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष/भाजपा वरिष्ठ नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर में अपने साथियों एवम् भाजपा नगर के पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओ के साथ साफ-सफाई किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर पूरे मंदिर को पानी से धोया। इसके बाद मूर्तियों की साफ-सफाई की गई। उन्हो ने बताया कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर स्वबच्छंता अभियान के तहत पूरे जनपद में मंदिरों की सफाई अभियान कार्यक्रम चल रहा है। इसी अंतर्गत गोलाघाट में स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर में सफाई की गई। उन्होकने कहा कि करीब पांच सौ वर्षों बाद रामलला अपने घर में विराजमान होंगे जिससे पूरे हिंदू/सनातन समाज में अपार खुशी एवं उत्सांह है। आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में पूजा पाठ, प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट एवं दीप जलाकर दीपावली मनाने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, अनिल वर्मा, कैलाश वर्मा, डिम्पल वर्मा, अरुण तिवारी, सन्तोष महाराज, आनंद तिवारी, गोपाल जी, शैलेंद्र, सुधीर, बृजेश सिंह, राजेश चौधरी, दिनेश रावत, निगम रावत आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: भाजपा नेता विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ जागेश्वर नाथ मंदिर में सफाई अभियान, बोले-प्राण-प्रतिष्ठा के दिन नगर में मनेगी दीपावली
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास
गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..