Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: गणतंत्र दिवस के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम की सूची व टाइमटेबल

गाजीपुर: गणतंत्र दिवस के लिए जिला प्रशासन ने जारी किया कार्यक्रम की सूची व टाइमटेबल

गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने 26 जनवरी,2024 को मनाये जाने वाले कार्यक्रम को भव्य मनाने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये है जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी तथा मैराथन दौड़ दो भागो मे आयोजित की जायेगी। टाउनहाल से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर पहुचकर समाप्त होगी तथा पी0जी0 कालेज चौराहा से प्रारम्भ होकर कलेक्ट्रेट त्रिमुहानी पर समाप्त होगी। इस अवसर पर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झण्डा अभिवादन एवं राष्ट्रगान होगा तथा संविधान में उल्लिखत संकल्प लिया जायेगा इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभातफेरी से वापस आये बच्चों, सम्मानित अतिथियों एवं नागरिको को मिष्ठान वितरण किया जायेगा। झण्डारोहण के पश्चात 8.40 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा एवं तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/सैन्य कर्मियों की विधवाओं को सम्मानित किया जायेगा। 9.00 बजे नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खण्ड विकास अधिकारी बजे महापुरूषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करेंगे तथा ऐसे स्थलो पर विशेष सफाई व्यवस्था करेंगे इसके अतिरिक्त समस्त टाउन एरिया के सटे ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई, अभियान चलाया जायेगा तथा सभी मलिन बस्ती की सफाई, अभियान चलाकर समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा तथा मलिन बस्ती तुलसी सागर एवं महाजन टोली में स्वास्थ कैम्प लगाकर/निःशुल्क दवा वितरण का आयोजन किया जायेगा तथा नेहरू स्टेडियम से साइकिल दौड़ 10 कि0मी0 जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। प्रातः 09 बजे सभी आगनबाड़ी केन्द्रों पर सरकारी योजनाओं क बारे में संगोष्ठी आयोजित कर उपस्थित सभी बच्चों को पंजरी हल्वा एवं लड्डू का वितरित किया जायेगा जिनके नोडल अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी होंगे। सड़क सुरक्षा व्यवस्था हेतु जागरूकता रैली/मानव श्रृंखला कार्यक्रम का अयोजन की व्यवस्था उपजिलाधिकारी सदर/सी0ओ0सिटी/ए0आर0टी0ओ0/पी0टी0ओ द्वारा किया जायेगा। 09ः30 बजे जिला अस्पताल/महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण का कार्य एवं जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुर्नवास केन्द्र के मरीजो को उपरोक्तानुसार फल आदि का वितरण भी किया जायेगा। प्रातः 09ः30 बजे पुलिस लाईन में झण्डा रोहण व परेड का कार्यक्रम किया जायोगा। 10 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में झण्डारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 11ः00 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। दोपहर 12 बजे सिटी स्कूल में शिक्षण संस्थाओं द्वारा निबन्ध/चित्रकला/स्वतंत्रता आंदोलन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का अयोजन किया जायेगा। दोपहर 01 बजे बाल सुधार गृह के बच्चों को भोजन तथा टेण्ट आदि की व्यवस्था तथा बच्चों को भोजन के बाद एक पेन व एक डायरी का वितरण  की व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 25/26 जनवरी, 2024 की रात्रि में अपने अपने कार्यालय भवन को तथा समस्त उपजलाधिकारी तहसील भवन को प्रकाशमान करेंगे। मुख्य चौराहों पर देश-भक्ति के गीत बजवाने की कार्यवाही/व्यवस्था अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत द्वारा किया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …