गाजीपुर। अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम से संबंद्ध सेवा समपर्ण संस्थान गाजीपुर के तत्वावधान में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन शिवबेला इंटर कालेज औडि़हार गाजीपुर में 14 जनवरी को प्रात: 11 बजे से किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक ई. संजीव कुमार गुप्त ने दी है, उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशाधन राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुभाष पासी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व भाजपा नेता अभिनव सिन्हा होगें। उन्होने बताया कि देश के 14 करोड़ बनवासी व महादलित समाज के अन्य करोड़ो बंधुओ को देश की सनातनी मुख्य धारा से जोड़ने में अखिल भारतीय बनवासी कल्याण आश्रम 1952 से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिसका सुखद परिणाम है कि भारत विकसित राष्ट्र की देहरी पर खड़ा है। सेवा समपर्ण संस्थान पिछले 25 वर्षो से मकर संक्राति के अवसर पर समरसता खिचड़ी सहभोज का आयोजन कर रहा है।
Home / ग़ाज़ीपुर / शिवबेला इंटर कालेज औडि़हार में 14 जनवरी को आयोजित होगा समरसता खिचड़ी सहभोज- ई. संजीव गुप्त
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण
गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..