गाजीपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर जनपद के समस्त तहसीलो के विभिन्न महाविद्यालयों में 1201 छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। जिसमें जनपद के समस्त तहसील अन्तर्गत तहसील जमानियॉ में रामअवतार चौबे महाविद्यालय ढ़ढनी भानमल राय जमानिया में 128 एवं मॉ कामाख्या महाविद्यालय गहमर में 151 स्मार्ट फोन का वितरण उपजिलाधिकारी जमानियॉ हर्षिता तिवारी कर कमलो द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त शम्भू नारायण महाविद्यालय हरहरी जंगीपुर में 192, विमला यादव महाविद्यालय अकवास पट्टी भीतरी सैदपुर में 150, राम नगीना स्मारक महिला महाविद्यालय अमहट जहूराबाद में 151, उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैसी पारा मोहम्मदाबाद में 244 एवं विध्याचल गर्ल्स कालेज करकापुर अलालपुर जखनियॉ में 185 स्मार्ट फोन का वितरण सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कर कमलो द्वारा किया गया।
Home / ग़ाज़ीपुर / उमाशंकर शास्त्री महाविद्यालय हैंसी पारा सहित विभिन्न महाविद्यालयो के 1201 विद्यार्थियो में बंटा स्मार्ट फोन
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..