गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने गाजीपुर लोकसभा सीट से अफजाल अंसारी की उम्मीदवारी पर टिप्पणी की है. बलिया में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो आप सोच रहे हो वही बात है, अभी तय होना बाकी है. सपा नेता की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब वह बीते दिनों गाजीपुर में अंसारी परिवार की एक शादी में शामिल हुए थे. इस दौरान अफजाल और अखिलेश की तस्वीर भी सामने आई थी। इसके अलावा अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी टिप्पणी की थी. खुद के यात्रा में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि पहले सीट शेयरिंग पर बात हो जाए. यात्रा में बहुत सारे लोग शामिल होंगे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..