गाजीपुर। सादात नगर स्थित मैरेज हाल में मंगलवार को बरनवाल समाज की तरफ से अंकित बरनवाल की अध्यक्षता में महाराजा अहिबरन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने व राजनीतिक क्षेत्र में हिस्सेदारी बढ़ाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षित, संगठित और संघर्षशील बनें। हमारे समाज में शिक्षित तो हैं पर संगठित और संघर्षशील बनने की जरूरत है। उपस्थित विशाल जनसमूह बरनवाल समाज को एकता का परिचायक बताते हुए समाज की महिलाओं से अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने और राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनने की अपील की गई। पदाधिकारियों और बरनवाल समाज के लोगों ने महाराजा अहिबरन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन किया। बच्चों ने रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकित बरनवाल, अम्बुज बरनवाल, करन बरनवाल, सुनील बरनवाल गप्पू, रिशु बरनवाल, दुर्गा दास बरनवाल आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..