Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीएम मोदी के नेतृत्व में नये भारत का हो रहा है निर्माण- जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

पीएम मोदी के नेतृत्व में नये भारत का हो रहा है निर्माण- जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में गाजीपुर सदर ब्लाक के बीकापुर मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विगत नौ वर्षों का प्रयास देश को नये भारत की ओर तेज गति से लेकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भावना से प्रेरित होकर किया गया काम भारत को ऊर्जा प्रदान कर रहा है और आज देश आत्मनिर्भरता के साथ विकसित भारत के संकल्पों की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तथा इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं द्वारा गोद भराई एवं अन्न प्रासन्न कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में लोगों को विकसित भारत के प्रति श्पथ भी दिलाई गई। तथा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संकठा प्रसाद मिश्रा, सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,सतीश राय, अविनाश सिंह, मयंक जायसवाल, नितीश दुबे, पंकज राय तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …