Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश को नगर में किया गया वि‍तरित

श्रीराम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश को नगर में किया गया वि‍तरित

गाजीपुर। अयोध्या धाम से आये हुए श्री राम जन्मभूमि पूजित अक्षत कलश जो नगर के घर घर सभी सनातनियों  को वितरित किया गया। इस महा अभियान की शुरुआती क्रम में आज संघ कार्यालय से दयानंद बस्ती भेजा गया। जिसमें बड़ी संख्या में माताएं बहने बंधु आए हुए थे। संघ कार्यलय पर महाअभियान के नगर संरक्षक द्वय विक्रम अग्रहरि, श्री प्रकाश केसरी व संयोजक अशोक राय जी ने बस्ती प्रमुख अभय केसरी जी को सौपा, अक्षत प्राप्त करने के बाद शंख घंटी ढोल नगाड़े बजाते हुए व जय श्री राम का जय घोष कर महर्षि दयानंद बस्ती के दुर्गा काली माता मंदिर ले जाकर रखा गया,जो 1 जनवरी से बस्ती प्रमुख के ही नेतृत्व में प्रत्येक सनातनियों के घर 15 जनवरी तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जिला संघ चालक जयप्रकाश वर्मा नगर संघ चालक दीनदयाल जायसवाल  नगर कार्यवाहक अंजनी श्रीवास्तव सभासद उषा जायसवाल मिडिया प्रमुख गर्वजीत सिंह मनीष जायसवाल सुधीर केसरी अमन शर्मा रंजीत चौधरी वरुण वर्मा अंजू देवी, रीता वर्मा, विनोद विश्वकर्मा, कलावती देवी,आशा देवी, मीना देवी, सह नगर कार्यवाह अभिषेक शौंडिक, अमर जीत सिंह, ह्रदय प्रकाश वर्मा, हिमालय जयसवाल, मनोज जयसवाल आदि लोगो मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …