Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नमो एप्प के माध्यम से पीएम से जुड़े हैं हमसब – जिलाध्यक्ष सुनील सिंह

नमो एप्प के माध्यम से पीएम से जुड़े हैं हमसब – जिलाध्यक्ष सुनील सिंह

गाजीपुर। भाजपा पिछड़ा मोर्चा नमो एप्प प्रशिक्षण कार्यशाला आज शुक्रवार को जिला कार्यालय पर अध्यक्ष मनोज बिंद की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सेवा समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर आज भारतीय जनता पार्टी संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि तकनीकी माध्यम से शीर्ष नेतृत्व हर कार्यकर्ता के कार्य और उसके क्षमता से पूर्ण रूप से अवगत है तथा मनोयोग से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी ने सदैव सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आफिसियल एप्प “नमो एप्प” के माध्यम  हम प्रधानमंत्री कार्यालय और शीर्ष संगठन से सीधे जुड़े हुए हैं। जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकासशील से विकसित भारत कि ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री की सोच संकल्प और सपनों से जन जन जागृत हो यह संगठन पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व भी है। आई टी संयोजक आलोक शर्मा ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर नमो एप्प को मोबाइल में स्थापित करने और कार्य करने की विधि को समझाया। प्रशिक्षण कार्यशाला को जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अरविंद प्रजापति ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने अंग वस्त्र तथा माल्यार्पण से तथा श्रवण कुमार गुप्ता और रविन्द्र यादव ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का स्वागत अभिनन्दन किया। बैठक में शिवशंकर कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, संदीप गुप्ता, विरेन्द्र चौहान, दीपक सिंह, मनीष वर्मा, रंजू शर्मा, विनोद गुप्ता,कमला गीरी सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन संतोष कुशवाहा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …