गाजीपुर। तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा सदन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया गया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सांसद कल्याण बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसान हितों के लिए आजीवन संघर्षरत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी का अपमान देश कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा इसके लिए सांसद को माफी मांगनी होगी। इस अवसर पर पुर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने कहा कि सत्ता से दूरी विपक्ष सहन नहीं कर पा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के प्रति असम्मान का कृत्य कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या का नित्य बेबुनियाद आरोप लगाने वाला विपक्ष लगातार लोकतंत्र के प्रति अशोभनीय और असम्मान का कृत्य कर रहा है।यह देश की जनता भली-भांति देख रही है। इस अवसर पर लाल जी गुप्ता,नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह,सोनू गुप्ता, काशीनाथ तिवारी,अजय कुशवाहा, प्रवीण दूबे, शिवम् त्रिपाठी, अभिषेक ,संजय आदि उपस्थित थे।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..