गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का गाजीपुर प्रथम आगमन पर आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तथा लोक निर्माण विभाग के कांफ्रेंस हॉल में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह तथा लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया। मैराथन दौड़ के विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिपाठी नै कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नित्य नूतन अन्वेषण तथा सृजन के साथ आगे बढ़ रहा है और 2024 लोक सभा के चुनाव में गाजीपुर सहित प्रदेश के सभी सीटों पर इस बार भाजपा परचम लहराएगा। इस अवसर पर राकेश त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, संकठा प्रसाद मिश्र, मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, योगेश सिंह, रासबिहारी राय, मयंक जायसवाल, अविनाश सिंह, नीतीश दूबे, हीरा कुशवाहा, निखिल राय,हर्ष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण
गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..