गाजीपुर। जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया है कि प्रान्तीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग गाजीपुर द्वारा 75वां जनपदीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन दिनांक 11 दिसम्बर, 2023 को पुलिस लाइन, गाजीपुर में किया जा रहा है। जनपदीय पी0आर0डी0 स्थापना दिवस समारोह में गाजीपुर के न्यूनतम् 66 पी0आर0डी0 स्वयं सेवको को 7 X 3 के मॉरमेशन में प्रतिभाग कराया जायेगा। उन्होने बताया कि परेड में प्रतिभाग करने वाली 03 टोलियॉ तैयार की जायेगी तथा प्रत्येक टोली का एक कमाण्डर होगा। उक्त के अतिरिक्त परेड कमाण्डर प्रथम, द्वितीय व तृतीय के नेतृत्व में परेड का आयोजन किया जायेगा। पी0आर0डी0 स्थापना दिवस के अन्तर्गत पी0आर0डी0 जवानों द्वारा रैतिक परेड एवं पी0आर0डी0 जवानों का कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य अतिथि ओमवीर सिंह पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में किया जायेगा एवं मार्च पास्ट तथा कबड्डी की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पी0आर0डी0 जवानों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..