गाजीपुर। श्री भक्त माली आश्रम मिश्रौलिया जल निगम रोड रौजा गाजीपुर में आज भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघ्न दास जी द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण हेतु हवन पूजन एवं शिलान्यास किया गया। पूजन पाठ मंदिर के पुजारी पंडित रविंद्र पांडे द्वारा संपन्न कराया गया। भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुघ्न दास जी द्वारा बताया गया कि यह मंदिर 350 वर्ष पुराना है। यह मंदिर गोविंद दास जी के शिष्य भक्त माली द्वारा स्थापित किया गया है। इस मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा है साथ ही यहां तपस्वियों की समाधिया भी हैं। यह मंदिर बहुत ही जीर्णशीर्ण अवस्था में हो गया था इसलिए इसका पुन निर्माण करना बहुत ही आवश्यक हो गया था ।स्थानीय एवं बाहर के शिष्यों द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे । भीष्म सिंह एडवोकेट, निरुपमा उपाध्याय, अनीता तिवारी ने मुख्य यजमान की भूमिका का निर्वहन किया।
Home / ग़ाज़ीपुर / भुड़कुड़ा मठ के महंत शत्रुध्न दास ने श्री भक्त माली आश्रम मिश्रौलिया के पुन: निर्माण का किया शुभारंभ
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
अभिषेक सिंह मिंटू बने स्वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख
गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..