ग़ाज़ीपुर। गाजीपुर के मनिहारी निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्य दुबे का चयन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सांई) द्वारा किया गया है पटना में स्थित साई के स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर में आदित्य कुछ दिन पूर्व ट्रायल देने गए थे जिसमें किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है। उनके चयन पर गांव मनिहारी और स्कूल खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल है उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आठ पदक जीते हैं जबकि नेशनल व इंटरनेशनल लेबल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। मां है गृहणी, पिता एक शिक्षक हैं। आदित्य मनिहारी निवासी पंकज दुबे और चंदा दुबे के बेटे हैं पिता पंकज दुबे बुजुर्गा स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं जबकि मां चंदा दुबे गृहणी हैं। आदित्य दुबे यूसूफपुर खड़बा स्थित खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में 9वी का छात्र है। मनिहारी में संचालित आर बी ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में कोच रविकांत भारती से पिछले चार वर्षों से ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। जिला गाजीपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि आदित्य दुबे बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है। इस तरह के खिलाड़ियों को संघ हमेशा प्रोत्साहन देता रहेगा। कोच रविकांत भारती ने बताया कि आदित्य के अंदर सीखने की अद्भुत लक है वह बताए गए बातों को जल्द पकड़ लेता है और यही उसके सफलता का राज भी है। जिला गाजीपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अलाउद्दीन अंसारी ने चयनित खिलाड़ी को मोमेंटो देकर हौसला अफजाई किया। इस दौरान संघ के सचिव विपिन सिंह यादव, कोच मनोज कुमार, विजय कमला साहनी, अजय कुमार शर्मा, सत्यदेव पांडे, चित्रांश राय सहित आदि लोगों ने शुभकामनाएं दी।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..