गाजीपुर। डाला छठ त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, ने जनपद के विभिन्न घाटों का नाव द्वारा निरीक्षण किया। उन्होने घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की स्थिति का जयजा लिया। उन्होने आये हुए श्रद्धालुओं से अपील किया कि ज्यादा पानी के अन्दर न जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, ई0ओ0 नगर पालिका गाजीपुर, सी0ओ0सिटी, तहसीलदार सदर, प्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष गाजीपुर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्यपाल ने दिया गोल्ड मेडल
गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..