गाजीपुर। पीजी कालेज गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि 2023-24 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र एवं छात्राएं जो बीए के सैन्य विज्ञान और बीकॉम में प्रवेश लेना चाहते है तो संबंधित विभाग में सम्पर्क कर तत्काल प्रवेश सुनिश्चित करा लें। इसी क्रम में स्नातकोत्तर कक्षाओ में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, मध्यकालीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, गृहविज्ञान, गणित विषयो में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं विभागध्यक्ष से सम्पर्क कर प्रवेश सुनिश्चित करा लें। उनहोने बताया कि प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत किया जायेगा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..