गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के कठवा मोड़ पुल के पास ट्रक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गयी जिसमे मिनी बस के चालक की मौत हो गयी और कंडक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मिनी बस बहादुरगंज से सवारी छोड़ कर आ रहा था तभी कठवा मोड़ के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी जिसमे जंगीपुर निवासी बस चालक करीमुल्ला की मौत हो गयी और कंडक्टर गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के चलते गाजीपुर-बलिया मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति हो गयी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और दोनों वाहनों को किनारे करा कर यातायात को बहाल कराया। एसओ नोनहरा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..