गाजीपुर। बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र सादात के दो परिषदीय विद्यालयों पर तैनात तीन शिक्षकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकने की कार्रवाई की है, जबकि एक शिक्षक का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। कंपोजिट विद्यालय फौलादपुर पर तैनात सहायक अध्यापक अमरजीत वर्मा और आरती यादव बीते 20 अक्टूबर को बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहे। यहां के सहायक शशांक यादव ने 12 बजे उपस्थित होकर रजिस्टर पर उपरोक्त दोनों शिक्षकों का हस्ताक्षर बना दिया था। प्रधानाध्यापक की शिकायत पर बीएसए ने अनुपस्थित दोनो। शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। वहीं दूसरे का हस्ताक्षर बनाने वाले शशांक यादव का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकते हुए सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय सेमरौल पर बिना किसी सूचना के दो दिन अनुपस्थित रहने वाली सहायक अध्यापक सुमन यादव का दो दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई से विभागीय शिक्षकों व कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..