Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में दुर्गा पूजा, रावण वध के साथ दशहरा पर्व धूम-धाम से मना

आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर में दुर्गा पूजा, रावण वध के साथ दशहरा पर्व धूम-धाम से मना

गाजीपुर: आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के परिसर मे शनिवार के दिन शारदीय नवरात्रि,दुर्गा पुजा,तथा दशहरा पर्व धूम-धाम से मनाया गया।कार्यक्रम मे मे कक्षा नर्सरी से लगायत बारहवीं तक के छात्र-छात्राओ ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया।छात्र-छात्राओं द्बारा मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी प्रस्तुत की गयी,तथा छात्र-छात्राओं द्बारा सीता स्वयंवर राम वन गमन सुपनखा की नाक काटी गयी तथा राम रावण वध आदि का मंचन किया गया।रावण वध के बाद पुरा परिसर श्रीराम के जय घोष से गुंजायमान हुआ।विद्मालय के संस्थापक अध्यक्ष भीष्मदेव सिंह व प्रंबधक यशवन्त सिंह सहित सभी स्टाप ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपो की आरती उतार कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा की शारदीय नव रात्रि मे मां दुर्गा ने नौ रात्रि तथा दस दिन के युद्ध मे अत्याचारी महिषासुर का वध किया था।तथा दसमी के दिन मर्यादा पुरषोत्तम प्रभु राम ने बानरी सेना के साथ मिलकर ब्यभीचारी रावण का वध किया था।इस लिए यह त्योहार समूचे भारत वर्ष मे दुर्गा पुजा के साथ बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक के रूप मे मनाया जाता है। रावण वध के बाद  उसके भाई विभीषण को लंका का राजपाठ सौपकर प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस आये थे।कार्यक्रम को सफल बनाने मे प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा,सुमन सिंह कुशबाहा,अनामिका सिंह अंम्बिका सिंह,सिमपल राय,अर्चना यादव सहित सभी स्टाप का योगदान सराहनीय रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …