Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से महिलाओ का बढ़ा है सम्‍मान- पूर्व विधायक सुनीता सिंह

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से महिलाओ का बढ़ा है सम्‍मान- पूर्व विधायक सुनीता सिंह

गाजीपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु आज जंगीपुर विधानसभा अंतर्गत बलदेव श्रीधर महाविद्यालय पांडेय पुर राधे के सभाकक्ष में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तरीय नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान मे निहित नारी सशक्तिकरण का प्रभाव देश के समस्त पटलों पर दिखने लगा है। विगत नौ वर्षों में देश के महिलाओं के सम्मान और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है।उनकी योग्यता और प्रतिभा को महत्व मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के इस अधिनियम के प्रति देश की सभी महिलाओं के लिए व्यापक अधिकार का दरवाजा खुल गया और इसके लिए महिलाओं का नैतिक कर्तव्य बनता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति पुरी तन्मयता से लगकर विपक्षी दलों की दुकानदारी बंद कराते  हुए एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय सभ्यता,संस्कृति के संरक्षण में महिलाओं कि निष्ठा और क्षमता का कोई जबाब नहीं रहा है। उनके साहस,शौर्य, त्याग , बलिदान सहित उनकी अतुलनीय नेतृत्व क्षमता भी इतिहास के पन्नों में सम्मान के साथ दर्ज है। लेकिन काल खंड के व्यवहारिक, सामयिक परिस्थितियों ने उनकी प्रतिभा, योग्यता को कमजोर करने का प्रयास किया । आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस योग्यता, प्रतिभा, कौशल को निखारने का पुरा पुरा सम्मानित प्रयास किया है।लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए लाया गया यह नारी शक्ति वंदन कानून देश की राजनीति में सुचिता,समरसता और सहभागिता से कार्य करने की एक प्रतिस्पर्धा स्थापित करेगा जो भारतीय लोकतंत्र के मजबुती के लिए एक निर्णायक पहल है।यह कानून आधी आबादी के सम्मान के साथ साथ  33% आरक्षण से महिलाओं के जीवन को सर्वोच्चता प्रदान करेगा ।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के उन्नति, प्रगति, सम्मान समृद्धी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सदैव काम किया है।यह अधिनियम देश के सर्वांगीण विकास और सम्पन्नता का द्योतक बनेगा।सम्मेलन को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना राय और पूनम मौर्य ने भी सम्बोधित किया।सम्मेलन में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट करते हुए  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पटल पर मरदह ब्लॉक प्रमुख सीता सिंह ने रखा जिसे महिलाओं ने ध्वनिमत से पारित किया।सम्मेलन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रीति सिंह तथा संचालन महिला मोर्चा महामंत्री माया सिंह ने किया।सम्मेलन में महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन गिरी, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रंजू शर्मा, निर्मला गुप्ता, कंचन राय,नूरजहाँ, बसन्ती देवी, सुमन सिंह, आशा राय, सिन्धु जायसवाल, सन्तरा देवी, माया सिंह, गर्जना देवी, शकुंतला देवी, संध्या सिंह और अनेक महिला ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों सहित सैकड़ों महिलाएं  उपस्थित रहीं ।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

विधि छात्रो ग्रीष्‍म कालीन इण्‍टर्नशिप के लिए गाइडलाइन जारी

गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में आप सभी को …