गाजीपुर। रिलायंस फाउंडेशन द्वारा खरीफ की मुख्य फसल धान से संबंधित फसल चक्र के दौरान महिला किसानों की समस्याओं का आडियो कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिससे जिला गाजीपुर के गाजीपुर सदर तहसील के सुसुंडी के सराय पारा गांव में उनके धान के फसल में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न तकनीकी आधारित कार्यक्रम के माध्यम से पूरे फसल चक्र के अवधि के दौरान किया जा सके।यह कार्यक्रम डिजिटल फार्म वर्चुअल स्कूल के महिला किसानों के साथ किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान आंकुशपुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ जे पी सिंह ने किसानों की समस्याओं का जैसे धान की फसल में लेढा रोग, धान कि कटाई, खेत में पुआल जलाने, गेंहू, सरसों, आलू, चना कि बीज और वुआई की समस्या कि समाधान उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के माध्यम से किया। इस कार्यक्रम में महिला किसानों को रिलायंस फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 1800-419-8800 के बारे में भी किसानों को बताया गया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..