गाजीपुर। भाजपा मतदाता चेतना महाभियान की कार्यशाला आज सैदपुर नगर के द्वारिका पैलेस में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने कहा कि एक राष्ट्रीय राजनैतिक दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता होने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हमारे बुथों की मतदाता सूची सम्पूर्ण संतुलित हो और चुनाव आयोग द्वारा समय समय पर चलाए जा रहे विशेष पुनर्क्षिण अभियान में सहयोग कर सभी प्रयास करें कि ऐसे व्यस्क जो 18 वर्ष से उपर आयु के है वो अवश्य मतदाता सूची में सूचिबद्ध हो। उन्होंने कहा कि नव मतदाताओं को जागरूकता अभियान युवा मोर्चा कार्यकर्ता कैम्प लगाकर जागरूक करें।जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने वृत्त लेते हुए कहा कि चुनाव में सकारात्मक परिणाम हेतु मतदाता सूची को संतुलित तथा सभी व्यस्क मतदाताओं का नाम सूची में होना मजबूत लोकतंत्र के लिए बहुत जरूरी है।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कार्यशाला की प्रस्तावना तथा आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार समर्पित होकर सेवा कार्य करते हैं।कार्यशाला का संचालन महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने किया।इस अवसर पर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भानुप्रताप सिंह, रामतेज पांडेय, बृजेन्द्र राय,प्रो शोभनाथ यादव, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, ओमप्रकाश राय, अवधेश राजभर,डा प्रदीप पाठक, रमेश सिंह पप्पू, बृजनंदन सिंह,डा मुराहू राजभर,सरोज मिश्रा, अखिलेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,राजेश राजभर, साधना राय, संकठा प्रसाद मिश्र,विश्व प्रकाश अकेला, गुलाम कादिर राइनी,आलोक शर्मा सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा मतदाता चेतना अभियान की कार्यशाला सम्पन्न, मतदाताओ को सूची से जोड़ने के लिए हुआ मंथन
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..