Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आज का भारत बदलता भारत, संवरता भारत – मनोज सिन्हा

आज का भारत बदलता भारत, संवरता भारत – मनोज सिन्हा

गाजीपुर। जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन का भव्य एवं दिव्य उद्घाटन विकास पुरुष महामहिम उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ। मनोज सिन्हा का जखनिया कार्यक्रम में आगमन पर उनका स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया, वही ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत भारत स्तंभ स्मृति चिन्ह और साल भेंट करके किया। जनपद के सारे व्यापारियों की तरफ से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने मनोज सिन्हा को भगवान शंकर की नटराज मूर्ति सप्रेम भेंट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि आज का भारत नरेंद्र की मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। मनोज सिन्हा ने कहा 2014 से देश में बहुत ही परिवर्तन हुआ है। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में बहुत बड़ा बदलाव हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जाना जाता था अब पुनः वही रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। जम्मू कश्मीर में नई नीतियों के कारण रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आये। सिन्हा ने कहा भारत की नई शिक्षा नीति देश में नया परिवर्तन लाएगी। आज अपना भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली आर्थिक देश में शुमार है। मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह किया यह भारत इसी तरह सामरिक, आर्थिक औद्योगिक रूप विकसित होता रहे, आगे बढ़ता रहे, इसके लिए आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है, और इसकी शुरुआत जखनिया से होनी चाहिए। उन्होंने भावुक होकर कहा हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है। उन्होंने कहा “देश रहे परदेस रहे लेकिन राऊरे कहिबे राऊरे कहिबे” मनोज सिन्हा जखनिया में लोगो द्वारा पाए सम्मान से बहुत अभिभूत दिखे। उनके द्वारा रामराज वनवासी सहित जखनिया के विविध पदों पर आसीन कर्मचारियों, शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य सम्मानित लोगों एवं देश के चौथे स्तंभ पत्रकार बंधुओ का भी अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, गाजीपुर लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, पूर्व प्रत्याशी रामराज वनवासी, सरोज कुशवाहा, विपिन सिंह, संजीव गुप्ता ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक मुराहू राजभर, विडियो त्रिवेणी राम, सचिव गौरव सिंह, कृषि विभाग की हेमलता, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, दयाशंकर सिंह, धर्मवीर राजभर, पीयूष सिंह, पूरेंदु त्रिपाठी, कैलाश वर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, सुदामा यादव, संतोष कुशवाहा, कमलेश यादव, लोकगीत कलाकार मुद्रीका, जितेंद्र सिंह, रामदरस कुशवाह, संतोष जायसवाल, प्रशांत सिंह, विजय गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हीरा मौर्य, जितेंद्र यादव, मुकेश वर्मा, अजीत सिंह, लाल जी गोंड़ सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …