गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास मंगलवार को डंपर की चपेट में आकर मखदुमपुर बाजार निवासी कलीम अंसारी (55) गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस द्वारा उसे सैदपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मोपेड से कपड़ा वगैरह फेरी करके बेचने का काम करता था। घटना के बाद चालक मौके पर ही डम्पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने पुलिसबल सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताते हैं कि कलीम प्रतिदिन की भांति लूना गाड़ी से फेरी करने जा रहा था, तभी सैदपुर से बहरियाबाद जाने वाले मार्ग पर सड़क पार करने के दौरान डम्फर से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गए। मृतक के दो पुत्र सऊदी अरब में नौकरी करते हैं, जबकि एक पुत्री की शादी हो गई है। थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि डम्मर को कस्टडी में लेकर चालक का पता लगाया जा रहा है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..