Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / धनुष-मुकुट पूजन के साथ 10 अक्टूबर से शुभारंभ होगा ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला

धनुष-मुकुट पूजन के साथ 10 अक्टूबर से शुभारंभ होगा ऐतिहासिक प्राचीन रामलीला

गाजीपुर। आपको बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि अति प्राचीन रामलीला कमेटी, हरिशंकरी, गाजीपुर पिछले सैकड़ों वर्षो से श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के आधार पर रामलीला का मंचन करती चली आ रही है। इस वर्ष की रामलीला का मंचन वन्दे वाणी विनायकों मंडल द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। इस वर्ष 2023 की रामलीला 19 दिनों की होनी है। रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर 2023 को धनुष-मुकुट पूजन से प्रारंभ होकर तय कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न स्थलों पर मंचित होते हुए 24 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान (लंका), गाजीपुर पर विजयादशमी पर्व व 28 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को श्रीराम राज्याभिषेक, हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरे पर संपन्न होगा। श्रीराम राज्याभिषेक के आयोजन के साथ ही वर्ष 2023 की रामलीला का समापन हो जाएगा। विजयादशमी का पर्व 24 अक्टूबर 2023 को रामलीला मैदान, लंका में सायं 07:30 बजे से श्री राम-रावण युद्ध का मंचन व रात्रि 8:00 बजे रावण दहन का कार्यक्रम होना तय है। रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि द्वारा बटन दबाकर किया जायेगा। रामलीला की तैयारी अभी से जोरो-शोरों से प्रारंभ कर दी गयी है जिसमे रावण बनाने का कार्य और विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई का कार्य प्रगति पर है। सैकड़ों वर्षो के परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी करीब 60 फीट ऊचाँ रावण का पुतला बनाया जाना है। इस वर्ष की रामलीला के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप यू-ट्यूब पर लिंक के माध्यम से देख सकते हैं। विजयादशमी के दिन मैदान में व मैदान के बाहर एल0ई0डी0 स्क्रीन की भी व्यवस्था कमेटी के द्वारा की गयी है ताकि मैदान में भीड़ होने के कारण आम जन व माताओं व बहनों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस बार 28 अक्टूबर 2023 को श्री राम राज्याभिषेक के अवसर पर लाईट एवं साउंड के माध्यम से आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन वाराणसी के कलाकारों द्वारा किया जाना है जिसका मुख्य आकर्षण समुद्र मंथन का सजीव चित्रण एवं काशी की उत्पत्ति की गाथा का चित्रण है। वार्ता में कमेटी के विनय कुमार सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, ओम प्रकाश तिवारी, लक्ष्मी नरायण, लव कुमार त्रिवेदी, विरेश राम वर्मा, मयंक तिवारी, रोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजेश प्रसाद, अजय पाठक, अजय अग्रवाल, राजेन्द्र विक्रम सिंह, सुधीर अग्रवाल, विशंभर गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहें। प्रभु श्रीराम एवं माता जानकी सबका कल्याण करे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: राजनैतिक पार्टियो के पदाधिकारियो के उपस्थिति में डीएम ने किया ईवीएम का रेंडमाइजेशन

गाजीपुर! लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका …