Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर आरएसएस काशी प्रांत प्रचारक अभ्यास वर्ग सम्पन्न

सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर आरएसएस काशी प्रांत प्रचारक अभ्यास वर्ग सम्पन्न

गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के प्रख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत का पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में संघ के 26 जनपदों के प्रचारक शामिल रहे। सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पर चल रहे अभ्यास वर्ग के समापन सभा को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर श्री भवानीनंदन यति जी महाराज ने कहाकि संघ प्रचारकों का कार्य किसी अनुष्ठान से कम नहीं होता है। इनके निरंतर संघर्ष से ही एक स्वस्थ समाज की स्थापना होती है। संत और प्रचारक एक दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार संत एक स्वस्थ समाज की रचना के लिए जीवन पर्यंत साधना में अपना समय व्यतीत करता है। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक व प्रचारक भी राष्ट्र समाज कल्याण निमित्त अनुष्ठान में शामिल रहते हैं। 3 सितंबर से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलने वाले इस पांच दिवसीय अभ्यास वर्ग में संघ की दृष्टिकोण से बनाए गए 26 जनपदों के प्रचारकों  के साथ ही 150 संघ प्रचारक शामिल रहे। इनके साथ ही समय-समय पर बौद्धिक व प्रशिक्षण देने के लिए राष्ट्रीय संगठन मंत्री गंगा समग्र रामाशीष जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत महापात्रा, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र जी, प्रांत प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक मुनीष जी, क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर जी, विभाग प्रचारक अजीत जी और जिला प्रचारक गौरव जी सहित कल 150 से अधिक प्रचारक शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …