गाजीपुर! प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर ने सर्व साधारण को बताया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर, गाजीपुर में रिक्त सीटों पर एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद गाजीपुर में चतुर्थ चरण के नवीन आवेदन हेतु पंजीकरण की तिथि 06.09.2023 से दिनांक 08.09.2023 रात्रि 12ः00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर चौथे चरण के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा नवीन विकल्पों के लिए ऑनलाईन आवेदन तथा चौथे चरण के लिए नवीन अभ्यर्थी द्वारा आवेदन तथा रिक्त सीटों का विवरण के लिंक उपलब्ध होगे। प्रवेश हेतु पंजीकरण शुल्क जिसमें सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू0 250 एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 150 रूपये लगेगा।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में 2 अक्टूबर को होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन शिविर का आयोजन
गाजीपुर। मां दुलेश्वरी नेत्रालय गंगाबृजरोड बक्सुपुर गाजीपुर में शुक्रवार 2 अक्टूबर को निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..