गाजीपुर। साहित्य उन्नयन संघ द्वारा मंगलवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में आमघाट कालोनी गाँधी पार्क, गाज़ीपुर स्थित साहित्य उन्नयन संघ के कार्यालय पर महान शिक्षक, दार्शनिक एवं भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन के स्मृतियों में अयोजित कार्यक्रम में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण के लिए पी. जी. कॉलेज, गाजीपुर के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह को साहित्य गौरव सम्मान-2023 से सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष कवि, लेखक एवं अध्यापक दिलीप कुमार चौहान ‘बागी’ ने बताया कि संघ का उद्धेश्य साहित्य सेवा करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए संगठित होकर कार्य करना है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ते हुए संघ के मुख्य संरक्षक धर्मदेव सिंह यादव ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को साहित्य, रचनात्मक चिंतन एवं सृजन से जोड़कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण एवं एक आदर्श समाज के स्थापना के लिए प्रेरित करने हेतु साहित्य उन्नयन संघ निरंतर प्रयासरत है। साहित्य उन्नयन संघ परिवार की ओर से संघ के महामंत्री यशवंत यादव ने डा. अजय सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पत्रिका समकालीन सोच के मुख्य संपादक राम नगीना कुशवाहा एवं संचालन सुजीत सिंह कुशवाहा ने की। इस दौरान साहित्य उन्नयन संघ परिवार के ओर से डॉ. बालेश्वर विक्रम, अफताब अहमद, पारुल राय, संजय विश्वकर्मा, सूबेदार सिंह यादव, कुमारी सलोनी, शशिकला, शिवांग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संघ के उपाध्यक्ष कृष्णानंद दुबे गोपाल ने आभार व्यक्त किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..