गाजीपुर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक वाला पावन पर्व “रक्षाबंधन” पर आज गुरूवार को पुलिस लाईन, गाज़ीपुर में एकल अभियान, जमदग्नि भाग समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह बघेल और उपाध्यक्ष निशांत सिंह “सेनेटाइजर मैन” के नेतृत्व में एकल अभियान की महिला पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मी भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित एकल अभियान के जमदग्नि भाग में कुल 1050 एकल विद्यालय गतिमान है। आज़ जमदग्नि भाग के सभी पांच अंचलो यथा गाधिपुर , सैदपुर, आर्यमगढ़, मऊ एवं बलिया के प्रत्येक एकल विद्यालय पर रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। एकल अभियान की नीलम दुबे, सुमन वर्मा एवं अन्य महिलाएं पुलिस लाईन, गाजीपुर पहुंची और सभी पुलिसकर्मी भाईयो की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुरक्षित जीवन एवम लम्बी आयु की कामना की। राखी बांधने से पूर्व मंत्रोच्चार किया गया और फिर आरती उतार का तिलक लगाने के बाद मुंह मीठा कर कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक/प्रतिसार निरीक्षक, राजाराम यादव, उप निरीक्षक कपिलदेव सिंह, उप निरीक्षक रामानंद यादव, मुख्य आरक्षी मस्तराम त्यागी, मुख्य आरक्षी सुमित सिंह, आरक्षी अजय मिश्रा, आरक्षी सुशील पांडेय, आरक्षी आनंद सिंह आदि मौजूद रहे। अन्त में भाग अध्यक्ष अरुण सिंह बघेल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..