गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 28.08.2023 को थाना प्रभारी नंदगंज को सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन से उतरकर एक व्यक्ति व एक महिला मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर धामूपुर हाईवे के पास फेंककर भाग रहे हैं, कि सूचना पर थानाध्यक्ष नंदगंज, स्वाट/सर्विलांस टीम को अवगत कराते हुए मौके पर आये, जहाँ पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, पुलिस ने तत्परता से खोजबीन किया तो हत्या में सम्मिलित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसकी निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे की राड) व नशीला पेय पदार्थ भी बरामद किया, पूछताछ पर हत्या में सम्मिलित एक अभियुक्ता, जिसे आज दि0 29.08.2023 को जंगीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया पूछताछ पर दोनों ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। अभियुक्ता मीनू यादव पुत्री देवसरन यादव नि0 वैजलपुर, थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर ने बताया गया कि मनीष कुमार यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव उम्र करीब 26 वर्ष नि0 ग्राम तरांव थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर जिससे मैं पहले से प्यार करती थी, अब उससे मेरा सम्बन्ध नहीं था। फिर भी मुझे ब्लैकमेल करता था, धमकी देता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए हम लोग 02 दिन पहले से योजना बनाकर अभियुक्त राजेश यादव उर्फ दीपक यादव पुत्र इन्द्रजीत यादव नि0 गोसन्देपुर सल्लारपुर, थाना करण्डा जनपद गाजीपुर के चार पहिया वाहन से बनारस से साथ लेकर मारने (हत्या) के लिए निकले, नशीला पदार्थ पिलाना चाहा, किन्तु वह नहीं पिया। अंत में नंदगंज हाईवे पर आकर हम दोनों ने मनीष की राड से मार-मार कर हत्या कर दी।
Home / अपराध / मनीष हत्याकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नये प्रेमी के साथ मिलकर लड़की ने की पुराने प्रेमी की थी हत्या
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास
गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..