Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाहफैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर में छात्र-छात्रों ने लाइव देखी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

शाहफैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर में छात्र-छात्रों ने लाइव देखी चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग

गाजीपुर। शाह फैज़ विद्यालय के प्रांगण में बुधवार की शाम को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी। जिसमे कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भारत के इस गौरवान्वित क्षण को सभी ने बहुत उत्साह से देखा। जब देश प्रेम की बात आती है तो सभी एकजुट हो जाते हैं, इसकी मिसाल कल देखने को मिली। जैसे ही चंद्रयान ने चन्द्रमा की सतह को छुआ सभी बहुत ही उत्साहित हो गए थे। भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। कक्षा 11 के छात्र पुष्कर जी उपाध्याय ने देश भक्ति के गीत गाकर कर समस्त कार्यक्रम को देश भक्ति से भर दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद इकरामुल हक्क़, उपप्रधानाचार्य डॉ प्रीति उपाध्याय, अंकुर श्रीवास्तव, विजय सिंह, आदिल नवाज़ खान, वसीम अहमद, अंकिता दुबे एवं मंजीत उपस्थित थे। प्रधानाचार्य ने भारत की इस बड़ी उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …