गाजीपुर। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। पूरे विश्व मे भारत को गौरवान्वित करने वाले इस अवसर का सीधा प्रसारण नगर पालिका परिषद, गाजीपुर के सभागार मे देखा गया जिसमें नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने अपार खुशी व्यक्त करते हुए सभी को बधाई दी। इस ऐतिहासिक मौके पर नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल, श्री रवि प्रकाश, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता, सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, मीनू मौर्या, नन्हें भाई, सहबान अली, कुसुम बिंद, शनि चौरसिया के अलावा नंदू कुशवाहा, नीरज कुमार मानू, सूर्य प्रकाश यादव, जावेद अहमद, एस०आई० एहसान आलम, जेई रफीउल्लाह खां, आर०आई० राकेश टार्जन बाबू, लिपिक सत्यम राय, विशाल श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Home / ग़ाज़ीपुर / चद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने दी वैज्ञानिकों को बधाई
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्यों की सूची
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..