गाजीपुर। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंचाई विभाग तिराहे पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लंका निवासी शिवम गुप्ता 20 वर्ष पुत्र श्याम मोहन गुप्ता उर्फ पिंटू जो सुबह स्कूटी से कही जा रहा था कि स्कूटी स्लीप कर गयी और गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्हे तत्काल अस्पताल ले जाया गया हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गयी। शहर कोतवाल ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि घटना की रिेपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शाहफैज स्कूल गाजीपुर में बाल दिवस पर उमंग और उल्लास की धूम, खेल महोत्सव का भव्य समापन
गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल, गाजीपुर में बाल दिवस के अवसर पर तीन दिनों से …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..